जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर रोज दर्जनों शिकायत हो रहे हैं लेकिन रेलवे ध्यान नहीं दे रहा है। सोमवार को भी कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस, मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस और थावे टाटानगर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन लेट से टाटानगर पहुंची है। ट्रेनों की लेट चलने की शिकायत पर रेलवे से लाइन पर काम चलने का हवाला दिया जाता है। जबकि लोगों का आरोप है कि मालगाड़ियों के लिए यात्री ट्रेनों को रोका जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...