ट्रेनों के रद्द व मार्ग परिवर्तन से बेहाल हुए रेल यात्री
बगहा, जून 1 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड पर तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने समेत स्पेशल व लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी में उन्हें बोरे की तरह ठूंसकर यात्रा करने की मजबूरी है। गोरखपुर इलाज कराने जा रहे ग्रामीण क्षेत्रों के साधुशरण महतो,किष्किंधा देवी, गुलैचिया देवी, हरीश कुमार, राजा पासवान आदि ने बताया कि यदि भीड़ की स्थिति ऐसी ही रही तब इलाज कराने के पहले ही कई लोग मौत के शिकार हो जाएंगे। गौरतलब है कि नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड के उनौला-पिपराइच स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण को लेकर कुल चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में से तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सिर्फ एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हो रहा है। यह ट्रेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.