ट्रेनों के रद्द रहने और रूट बदलने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किल
गया, सितम्बर 7 -- गया-पटना रेल सेक्शन के पुनपुन रेल पुल के पास बढ़े जलस्तर का असर तीसरे दिन सोमवार को भी रेल परिचालन पर रहा। पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है। सुरक्षा को देखते हुए गया-पटना के बीच चलने वाली पांच मेमू और पटना-गया के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनों को सोमवार को भी रद्द रखा गया। लगातार तीसरे दिन सुबह मेमू सेवा ठप रहने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी हुई। गया जंक्शन पर ट्रेनों का रद्द किए जाने से संबंधित समय से सूचना नहीं मिलने पर यात्रियों में आक्रोश था। सुबह की मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहने से सिंगरौली एक्सप्रेस और भभुआ इंटरसिटी में यात्रियों की भीड़ बढ़ी रही। रेलवे ने जलस्तर और ट्रैक की सुरक्षा को देखते हुए धनबाद-पटना, हटिया-पटना सहित हटिया-कोसी समेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.