उन्नाव, दिसम्बर 21 -- उन्नाव। कोहरे के चलते मौजूदा समय ट्रेनों बेपटरी हो गई है। ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक लगाने से लेट लतीफी शुरू हो गई है। रविवार को 11109 झांसी इंटरसिटी निरस्त रही। वहीं झांसी पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9.55 की बजाए 10.58 बजे एक घंटे एक घंटा तीन मिनट की देरी से आई। इसी क्रम में गोमती एक्सप्रेस 12419 अपने निर्धारित समय सुबह 6.47 की बजाए नौ बजे आई। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ की देरी से उन्नाव जंक्शन पहुंची। सर्दी में कोहरे के चलते ट्रेनों के बेपटरी होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह के मुताबिक कोहरा की वजह से ट्रेनें लेट आ जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.