ट्रेनों के पहिये जाम होने से पहले ही बज उठेगा अलार्म, कानपुर में नई तकनीक का ट्रायल शुरू
राममहेश मिश्र, जून 30 -- Train News: रेल इंजन के पहिये जाम होने से ट्रनो की रफ्तार नहीं थमेगी। दरअसल, चक्कों में खराबी या जाम होने से पहले ही लोको पायलट के केबिन में अलार्म बज जाएगा। जिससे समय रहते समस्या दूर की जा सकेगी। इसके लिए कानपुर के इलेक्ट्रिक लोको शेड फजलगंज ने मालगाड़ी के इंजन में वाइब्रेशन मॉनीटरिंग सिस्टम का पिछले हफ्ते से ट्रायल शुरू किया है। सफल होने पर इसे कानपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड में मेंटीनेंस के लिए आने वाले सभी लोको इंजन में लगाया जाएगा। इलेक्ट्रिक लोको शेड के इंजीनियरों के मुताबिक इस आधुनिक वाइब्रेशन मॉनीटरिंग सिस्टम को बियरिंग की नामी कंपनी एसकेएफ से लिया है। एसकेएफ से साफ्टवेयर लेने के बाद उस पर इलेक्ट्रिक लोको शेड ने काम किया। अब इस सिस्टम को प्रयोग के तौर पर मालगाड़ी के इंजन में लगा दिया गया है। अपेक्षित परिणाम मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.