बलिया, मई 3 -- बेल्थरारोड। गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के चलते बेल्थरारोड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। स्थिति यह है कि यहां के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, वहीं कुछ को आंशिक रूप से संचालन होगा। यह बदलाव नौ मई तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- बदले रेल रूट, प्रयागराज होकर गुजरेंगी कई ट्रेनेंमहत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली 15132 वाराणसी सिटी- गोरखपुर एक्सप्रेस, 15131 गोरखपुर- वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को आठ मई तक निरस्त किया गया है, इससे बेल्थरारोड क्षेत्र की यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह लंबी दूरी की ट्रेनों में लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11081 व 11082 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस...