सहारनपुर, नवम्बर 16 -- सहारनपुर। रविवार को दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। ट्रेन का सहारनपुर पहुंचने का तय समय शाम 6:25 बजे है, लेकिन यह रात 8:28 बजे स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर, ट्रेन संख्या 04608 अमृतसर-छपरा स्पेशल भी भारी देरी का शिकार है। यह ट्रेन सहारनपुर दोपहर 3 बजे पहुंचनी थी, लेकिन इसके रात लगभग 9 बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लंबी दूरी की इन ट्रेनों में हो रही देरी के कारण यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.