धनबाद, जुलाई 28 -- कुमारधुबी स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अधूरे भवन का निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्या से मुलाकात की। वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कुमारधुबी स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य 2024 तक पूरा होना था। लेकिन आज भी अधूरा है। कुमारधुबी स्टेशन पर 7 महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। जिसमें धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस,टाटा-जयनगर एक्सप्रेस, रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस शामिल हैं। डीआरएम ने मांगों को गंभी...