ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
गिरडीह, जून 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कोडरमा-मधुपुर रेलखंड पर स्थित सलैया स्टेशन को लेकर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भौगोलिक दृष्टि से सलैया स्टेशन न्यू गिरिडीह की तुलना में गिरिडीह शहरी क्षेत्र के लिए अधिक उपयुक्त है। नगर निगम क्षेत्र से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित यह स्टेशन सुरक्षा, कनेक्टिविटी और राजस्व के लिहाज से बेहतर विकल्प है। सलैया स्अेशन का नाम भी बदलकर पचंबा स्टेशन करने की मांग हो रही है। लोगों ने आसनसोल-हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सलैया में देने की मांग की है। कहा कि इससे गिरिडीह की लगभग 80% शहरी व ग्रामीण आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। सलैया संघर्ष मोर्चा के अमित छापरिया ने कहा कि गोड्डा-दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस को मधुपुर से न्यू गिरिडीह तक आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.