ट्रेनों के एसी कोचों में परीक्षार्थियों का कब्जा, बसों की खिड़कियों से घुसे
कानपुर, जून 10 -- कानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को कानपुर सेंट्रल और अनवरगंज रेलवे स्टेशन समेत झकरकटी, चुन्नीगंज समेत शहर के कई बस अड्डों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसों की खिड़कियों से यात्री घुसते नजर आए। परीक्षा केंद्रों को जाने और परीक्षा छूटने के बाद निकले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही से घंटाघर, टाटमिल, रामादेवी समेत कई चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। रेलवे प्रशासन के अनुसार, करीब 38 हजार परीक्षार्थियों का लोड स्टेशन पर रहा। सबको उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे को सात स्पेशल ट्रेनें चलानी पड़ीं, जबकि दो ट्रेनों को रीशेड्यूल और दो को विस्तारित कर संचालित किया गया। इसके बावजूद कई परीक्षार्थी नियमित ट्रेनों के एसी कोच तक में घुस गए, जिन्हें आरपीएफ जवानों ने बाहर निकालकर जनरल और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.