बरेली, सितम्बर 29 -- ब्लॉक और बारिश के चलते लंबी दूरी की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। सोमवार को अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा देरी से बरेली पहुंचीं। यात्रियों को 12-12 घंटा तक इंतजार कराया। काफी लोगों ने टिकट कैंसिल कराकर यात्रा को रद किया। रेलवे के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को भीषण बारिश यूपी एवं अन्य राज्यों में हुई। जिसके चलते रेल ट्रैक पर भी पानी भरा। ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो गया। जो ट्रेनें रविवार रात आनी थी। वे दूसरे दिन सुबह को पहुंचीं। 15211 जननायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटा विलंब से आई। यह ट्रेन 13:20 बजे न आकर शाम 16:20 बजे पहुंची। 13009 योगनगरी एक्सप्रेस करीब आठ घंटा लेट हो गई। सुबह 09:28 बजे न आकर 17:28 बजे पहुंची। जम्मूतवी मोर्यध्वज एक्सप्रेस (13037) ने 12 घंटा तक इंतजार कराया। यह ट्रेन रात 11.05 ब...