बरेली, अक्टूबर 7 -- हर रेल सेक्शन में कहीं न कहीं ब्लॉक चल रहे हैं। जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी रहने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ट्रेनें तीन-तीन घंटा तक विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्मों पर घंटों परेशान हुए। रेलवे के अनुसार, 04313 योगनगरी स्पेशल दो घंटा देरी से सुबह करीब आठ बजे पहुंची। वाराणसी स्पेशल ने एक घंटा इंतजार कराया। यह ट्रेन भी पौन नौ बजे आई। 05580 पूर्णिया कोर्ट स्पेशल करीब तीन घंटा विलंब से दोपहर को 13:35 बजे जंक्शन पहुंची। 13151 सियालदाह एक्सप्रेस 1.30 घंटा देरी से शाम को 18:20 बजे, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस 1.00 घंटा विलंब से शाम को 19:17 बजे आई। 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस दो घंटा और 14308 प्रयाग संगम एक्सप्रेस सवा घंटा लेट हो गई। ऐसे में यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रात तक 86 यात्रियों ने ट्र...