जमशेदपुर, मई 10 -- हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारी के तहत चाकुलिया, राखामाइंस और झारग्राम की तीन रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी जाएंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने इन तीनों क्रॉसिंग को बंद करने का टेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले गोविंदपुर, सलगाझुड़ी और बारीगोड़ा में ओवरब्रिज व अंडरब्रिज बनाने के आदेश दिए जा चुके हैं। क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे रेलवे लाइन पर दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडल में पिछले एक दशक से ट्रैक आधुनिकीकरण, सिग्नल व्यवस्था सुधार और ओवरब्रिज-अंडरपास निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जुगसलाई समेत कई क्रॉसिंग पहले ही बंद किए जा चुके हैं。

हल्दीपोखर-ब...