ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी
गाजीपुर, जून 27 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई ट्रेनें एक से सात घंटे तक विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस के बीच स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। छोटे स्टेशनों पर पर्याप्त सुविधाओं के अभाव और जनरल कोचों में अत्यधिक भीड़ के कारण सफर और भी कष्टदायक हो गया है। शनिवार को अप दिशा में आनंद विहार स्पेशल पांच घंटे, विभूति एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, अमृतसर मेल, श्रमजीवी एक्सप्रेस व गरीब रथ एक्सप्रेस करीब एक-एक घंटे तथा पटना-वाराणसी और पटना-डीडीयू पैसेंजर डेढ़-डेढ़ घंटे विलंब से चलीं। वहीं डाउन दिशा में संघमित्रा एक्सप्रेस सात घंटे, सिकंदराबाद एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर मेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.