ट्रेनों की लेटलतीफी समेत कई मुद्दों पर सांसद से मिले डीआरएम
जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने रविवार को सांसद विद्युतवरण महतो से चमड़िया गेस्ट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान टाटानगर आने-जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी, रेल यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने ट्रेनों के समय पर संचालन सुनिश्चित करने और यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं डीआरएम ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में क्षेत्र के रेल विकास और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.