जमशेदपुर, मार्च 31 -- जमशेदपुर। टाटानगर समेत पूरे चक्रधरपुर मंडल की लाइन पर ट्रेनों को समय से चलाने की मांग पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन पर एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। इससे जनता दल यूनाइटेड नेता सुभाष श्रीवास्तव और अजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर टाटानगर के स्टेशन निदेशक को धरना संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। जमशेदपुर जनता दल यूनाइटेड के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे बीते दो वर्षों से मालगाड़ी के लिए यात्री ट्रेनों को लेट से चला रहा है जिससे बिहार झारखंड के अलावा देश के दूसरे राज्यों के हजारों यात्रियों को रोज परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...