ट्रेनों की लेटलतीफी पर रेल मंत्री को लिखा पत्र
चक्रधरपुर, अगस्त 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने रेलमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। रेलमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली कई सवारी गाड़ियां पिछले करीब तीन वर्षों से अत्यधिक विलंब से चल रही हैं। इससे आम यात्रियों के साथ-साथ रोजाना सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक पर निशाना साधते हुये कहा कि उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से ही चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के लेटलतीफी का सिलसिला ज्यादा बढ़ गया है। इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.