जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानी और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को शिष्टमंडल एआरएम दफ्तर पहुंचा और चक्रधरपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिवशंकर सिंह ने इस मौके पर कहा कि यदि जल्द ही ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं की गई तो रेल यात्री संघर्ष समिति आंदोलन को और तेज करेगी। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि जब रेलवे के पास मालगाड़ी चलाने को पर्याप्त आधारभूत संरचना नहीं है तो फिर बड़ी संख्या में उसे चलाकर यात्री ट्रेनों को बाधित क्यों किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रेनों की लेटलतीफी दूर न हुई तो आंदोलन होगा तेज, चलेगा वृहत हस्ताक्षर अभियान : शिवशंकर सिंह यह भी कहा क...