जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी पिछले 15 दिनों में काफी कम हुई है। आने वाले दो सप्ताह में स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है। टाटानगर स्टेशन पर सोमवार को प्रेसवार्ता में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन का प्रतिशत 35 से बढ़कर 65-75 प्रतिशत हो गया है। रेल प्रशासन लगातार ट्रेनों की मॉनिटरिंग कर रहा है। कोचिंग ट्रेन के एक मिनट रुकने के कारणों की जांच हो रही है। सीनियर डीसीएम ने कहा कि मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने की बात पूरी तरह गलत है। यह भी पढ़ें- आज भी ट्रेनें चली लेट लेकिन पहले से कम रविवार को 47 यात्री ट्रेनें सेक्शन से गुजरीं, जबकि मालगाड़ियां 32 से 35 ही थीं।ट्रायंगल सेक्शन का दबाव होगा कमसीनियर डीसीएम के ...