ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन का अभियान तेज
जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने टाटानगर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लगातार हो रही देरी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करते हुए साकची में पत्र हस्ताक्षर अभियान लगाया। एक हजार से अधिक लोगों ने रेल मंत्री को संबोधित पत्र पर हस्ताक्षर किए। फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि महीनों से यात्री परेशान हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। पहले चरण में पांच हजार पत्र भेजने का लक्ष्य है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान दिलबाग सिंह, इंदर सिंह, अमरजीत सिंह, मनदीप सिंह, सुरजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.