जमशेदपुर, मई 5 -- यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में रेल यात्री संघर्ष समिति ने अपने आंदोलन का दायरा बढ़ा दिया है। अबतक चक्रधरपुर मंडल तक सीमित यह आंदोलन अब खड़गपुर मंडल की ट्रेनों तक भी पहुंचेगा। यह निर्णय बारीडीह स्थित विधायक सरयू राय के कार्यालय में आयोजित बैठक में ली गई। समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने बताया कि 17 मई को साकची गोलचक्कर, 18 मई को स्टार टॉकीज और 19 मई को मानगो (एमजीएम अस्पताल के पास) हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं 24 मई को घाटशिला में भी व्यापक हस्ताक्षर अभियान आयोजित होगा। सरयू राय ने कहा कि कई ट्रेनें चांडिल तक समय पर आती हैं, लेकिन टाटानगर पहुंचते-पहुंचते 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट हो जाती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस भी 30 मिनट देर से टाटानगर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.