ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा उठाने पर झारखंड रेल यूजर्स पर चला फेसबुक के आईटी नियमों का डंडा
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जमशेदपुर। ट्रेनों की बेतहाशा देरी और यात्रियों की परेशानी को सोशल मीडिया पर उजागर करने के कारण झारखंड रेल यूजर्स के एक पोस्ट को फेसबुक द्वारा भारत में रेस्ट्रिक्ट (ब्लॉक) कर दिया गया है। फेसबुक की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, झारखंड रेल यूजर्स के इस पोस्ट को भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमों का हवाला देकर ब्लॉक किया गया है। जानकारी के अनुसार, झारखंड रेल यूजर्स ने 3 सितंबर को दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के लेट चलने को पोस्ट कर रेलवे की परिचालन व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ यात्रियों की परेशानी बताई थी। वहीं, रेलवे से यात्रियों के समय और सुरक्षित यात्रा के अधिकार पर को गंभीरता से विचार करने पर जोर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.