नवादा, जून 8 -- पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले किऊल-गया रेलखंड पर सफर का दर्द बरकरार है। हालिया दिनों में लगातार सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के बावजूद स्थिति संकटपूर्ण बनी हुई है। ​मामला चाहे ट्रेनों में कम बोगियों यानी रैक का होना हो, रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव हो या फिर ट्रेनों की अत्यधिक लेटलतीफी, यहां हर कदम पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। फिलहाल दूर-दूर तक इनमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। इस अतिमहत्वपूर्ण रेलखंड पर यात्रा करना आज भी आम लोगों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इस रेलखंड के सबसे प्रमुख जंक्शन तिलैया में भी तमाम परेशानियों से दो-चार होना यात्रियों को बहुत सालता है, लेकिन समाधान के लिए कोई माकूल रास्ता नहीं निकल पाना निराशाजनक है। ​सरकार, नेता, विधायक और सांसद क्षेत्र...