जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार देरी (चाईबासा-चांडिल मार्ग पर आधे घंटे की जगह 4-5 घंटे) से लाखों यात्री परेशान हैं। इस मुद्दे पर विधायक सरयू राय ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह यात्रियों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में कल वे अपने समर्थकों के साथ टाटानगर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे, जिसमें यात्रियों से उनकी ट्रेन की देरी की जानकारी जुटाई जाएगी। जेडीयू ने भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। रेलवे के आश्वासन के बावजूद देरी बरकरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.