मुंगेर, मार्च 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल प्रशासन ने मालदा से किऊल रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और जर्जर पटरियों को दुरुस्त करने की दिशा में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को जमालपुर स्टेशन की मेन लाइन पर आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग) के समीप ट्रैक मरम्मत और फिटनेस जांच का कार्य किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों ने ट्रैक की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए पटरियों की जांच, मरम्मत और आवश्यक हिस्सों को बदलने का कार्य किया। हालांकि ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। रेल कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ काम करते नजर आए। जैसे ही ट्रेन आने की सूचना मिलती, कर्मचारी ट्रैक से हट जाते और ट्रेन गुजरने के बाद तुरंत फिर से मरम्मत कार्य में जुट जाते। इस संबंध में टीआई नीरज कुमार ने बताया कि जमालपुर स्टेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.