ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, आवश्यकता पड़ने पर संख्या भी
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ-गोंडा, गोरखपुर-वाल्मीकिनगर और भटनी-वाराणसी पर ट्रेनों की रफ्तार और बढ़ेगी। संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। कारण है कि पूर्वोत्तर रेलवे के इन तीन रूट को हाई यूटीलाइज्ड ट्रैक में शामिल कर लिया गया है। ट्रेनों की रफ्तार और संख्या बढ़ाने की दिशा में इन रूटों पर काम भी शुरू कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में कवायद तेज कर दी है। इसके लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा रूट पर तीसरी लाइन के लिए तेजी से काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और शेड्यूल जबकि, चौथी लाइन के लिए रूट को लेकर लोकेशन सर्वे का काम किया जा रहा है। मानव रहित समपार फाटकों को भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.