झांसी, सितम्बर 14 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की पैंट्रीकारों में खानपान सेवाओं के निरीक्षण किया गया। सरप्राइज फोर्ट्रेस चेक अभियान से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली पैंट्रीकार युक्त सभी गाड़ियों की पैंट्रीकारों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पैंट्रीकार की स्वच्छता एवं रख-रखाव, कार्यरत खान-पान कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ वर्दी, हैंड ग्लव्स, हेड गियर आदि के उपयोग की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- पंजाब मेल में 23 यात्री बिना टिकट के पकड़े, 28,500 रुपये जुर्माना इसके साथ ही कच्ची...