धनबाद, जून 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दिल्ली से छह जून को श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन की स्लीपर बोगी में दरार पड़ गई। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। दिल्ली-कटरा स्पेशल की घटना के बाद देशभर में रेलवे ने पुरानी पारंपरिक आईसीएफ बोगियों से चलने वाली ट्रेनों की बोगियों की जांच शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने सभी रेल मंडल को एक सप्ताह में सभी आईसीएफ बोगियों की विस्तृत जांच करने के आदेश दिए। रेलवे बोर्ड के आदेश पर धनबाद रेल मंडल में भी आईसीएफ बोगियों में सेफ्टी ड्राइव शुरू कर दिया गया है। बोगियों के संवेदनशील जगहों पर जंग आदि की जांच हो रही है। यह भी पढ़ें- जंग लगे और ज्यादा मरम्मत लागत वाले कोच तत्काल हटाए जाएंगे जिन बोगियों में ज्यादा जंग है, उनको हटाया जाएगा। बोर्ड के आदेश के अनुसार मुख्यालय, वर्कशॉप और मंडल के अधिकारी बोगियों क...