उरई, जून 13 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर रेलमार्ग पर टे्रनों की देरी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी लंबी दूरी की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट आई। इससे यात्री परेशान होते रहे। उन लोगों को सबसे ज्यादा असुविधा हुई, जिन्होंने रिजर्वेशन करा रखे थे। यात्रियों ने बताया कि गर्मी हो या फिर सर्दी, हर समय टे्रनों की लेटलतीफी बनी रहती है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से गाड़ियों की देरी में सुधार किए जाने की मांग की, इससे लोग खासकर आरक्षण कराने वाले समय से पहुंच सके।01074 मुंबई समर स्पेशल 2 घंटे 25 मिनट, 11080 मुंबई एलटीटी 1 घंटे 45 मिनट, 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस 1 घंटे, 04225 बनारस स्पेशल 6 घंटे 15 मिनट, 09094 उधना एक्सप्रेस 1 घंटे 42 मिनट, 07075 गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटे 57 मिनट, 20103 गोरखपुर एक्सप्रेस 1 घंटे, 01080 मुंबई स्पेशल 3...