ट्रेनों की एसी बोगियों में पसीना पोंछने को मजबूर यात्री
लखनऊ, मई 23 -- लंबी दूरी की ट्रेनों के एसी कोच में एसी फेल होने से यात्रियों को पसीना पोंछते हुए यात्रा करनी पड़ रही है। रेलवे से लगातार शिकायतों के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। कोच अटेंडेंट हाथ खड़े कर दे रहा है। ऐसे में बंद एसी कोच में बिना एसी के उमस और गर्मी से यात्री बेहाल हो रहे हैं। यात्री नाराजगी जता रहे हैं कि आरामदायक सफर के लिए सामान्य से दोगुना किराया देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही। मऊ से महाराष्ट्र के वलसाड तक जाने वाली मऊ-वलसाड एक्सप्रेस के यात्री आशीष कुमार ने एक्स पर रेल मंत्रालय से लेकर रेल मंत्री तक की शिकायत में कहा कि जब से ट्रेन चली है तब से एसी काम नहीं कर रहा है। अटेंडेंट से कहा भी, लेकिन वह सुन नहीं रहा है। भीषण गर्मी में बंद कोच में सफर करना बहुत मुश्किल हो रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस के यात्री एजाज अहमद ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.