भदोही, फरवरी 14 -- भदोही, संवाददाता। ठंड में कमी के बाद भी ट्रेनों का परिचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। इसके कारण यात्रियों को मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है। रेल यात्री स्वतंत्र रावत ने रेलवे के आला अफसरों को पत्र भेजा। कहा कि सारनाथ एक्सप्रेस अक्सर निर्धारित समय पर मानिकपुर सुबह 5:35 बजे तक नहीं पहुंचती है। उधर, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति का प्रस्थान समय छह बजे कर दिए जाने से यात्रियों का आपसी संपर्क टूट रहा है, जबकि पूर्व में इसका प्रस्थान 6:15 बजे होता था और यात्रियों को सहज रूप से कनेक्शन उपलब्ध रहता था। मांग किया कि सारनाथ एक्सप्रेस को मानिकपुर तक कारीब पांच बजे तक पहुंचाने पर विचार किया जाए। अथवा उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति के प्रस्थान समय को पुनः पूर्ववत 6:15 बजे निर्धारित कर दिया जाए। इससे आवागमन में यात्रियों को राहत मिलेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.