बागपत, जनवरी 19 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर ट्रेनों के अनियमित संचालन ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई हुई है। सोमवार को भी कुछ ट्रेन देरी से चलने के कारण यात्री परेशान रहे। रेल यात्रियों को आए दिन विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी टिकट आरक्षण, कभी पूछताछ केंद्र, कभी ट्रेन लेट और रद्द होने की वजह यात्रियों की परेशानी का सबब बनती है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 64091 आधा घन्टा देरी से बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुँची। इसके अलावा सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 64023 भी तकरीबन पौन घन्टा देरी से बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुँची। हरिद्वार एक्सप्रेस 14305 ट्रेन 11:49 बजे के स्थान पर 1:32 मिनट पर स्टेशन पहुँची। इस दौरान बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.