ट्रेनों का निजीकरण नहीं होने देंगे : बसंत
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलवे में सफाई समेत कई छोटे-बड़े काम निजी हाथों में सौंपने के बाद अब ट्रेनों के निजीकरण की साजिश हो रही है। एआईआरएफ इसे कभी सफल नहीं होने देगी। कर्मचारी हित में वह हर लड़ाई लड़ेगी। लहरतारा स्थित एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के मंडल कार्यालय में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह दावा महामंत्री और एआईआरएफ के सहायक महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी ने किया। कहा कि सरकार स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाकर सुविधाएं बढ़ा रही है लेकिन उसे रेलकर्मियों के जर्जर आवास नहीं दिखते। ब्रिटिश काल में बने घरों में रहना खतरों से खाली नहीं है। कई जगह रनिंग रूम में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। नरमू महामंत्री ने कहा कि रेलकर्मियों पर काम का दबाव है। स्टेशन मास्टर, ट्रैकमैन, प्वाइंटमैन समेत तमाम कर्मचारी 12-12 घंटे काम करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.