बलिया, जनवरी 22 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा है कि फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समेत अन्य मांगों को लेकर लंबे समय तक चले आंदोलन के दबाव तथा जनप्रतिनिधियों के सार्थक पहल से उत्सर्ग एवं गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित हो गया है। अभी फेफना-गड़वार मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण, स्टेशन के बाहर यात्री प्रतीक्षालय एवं टिकट खिड़की का निर्माण समेत अन्य मांगें लंबित है। जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर अन्य मांगों को शीघ्र पूरा कराने के लिए सार्थक पहल करनी चाहिए। जनार्दन सिंह गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे। कहा कि प्रतिमाह 30 तारीख को मांगों के समर्थन में रेलवे बोर्ड को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा जाता है। इसमें क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.