जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर। रेलवे सुरक्षा बल जौनपुर ने प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में रेल सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत आरपीएफ एसआई कैलाश कुमार, सीटी बिजेंद्र सिंह और सीटी संतोष कुमार तिवारी की टीम ने बुधवार शाम को एक टोटी चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी स्टेशन के प्लेटफार्मों, रेलवे कोचों के शौचालयों से पानी की टोटी चोरी करता था। उसकी पहचान भंडारी मुहल्ला निवासी मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद सगीर के रूप में हुई है। आरपीएफ टीम ने उसे प्लेटफार्म नम्बर पांच के जफराबाद साइड से गिरफ्तार किया। गुरुवार को उसका चालान कर न्यायालय एसीजेएम वाराणसी के कोर्ट में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- कट्टा-कारतूस संग एक आरोपी को दबोचा मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अज...