मेरठ, जून 4 -- टीजीटी परीक्षा के चलते दूसरे दिन भी ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। सिटी स्टेशन पर शाम को ट्रेन पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। दिल्ली और सहारनपुर की ओर जोन वाली ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। वहीं, रोडवेज बसों में भी गुरुवार को अच्छी खासी भीड़ रही। रोडवेज ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी जवान अलर्ट रहे, लेकिन यात्री पटरियों के रास्ते प्लेटफार्म पर आते -जाते रहे। गुरुवार को भी टीजीटी की परीक्षा दो पालियों में विभिन्न सेंटरों पर हुई। शाम साढ़े चार बजे दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी घर जाने के लिए भैसाली अड्डे और सिटी स्टेशन पहुंचे। यह भी पढ़ें- रोडवेज ने परीक्षार्थियों ने चलाई अतिरिक्त बसें पहले तो टिकट के लिए मारामारी रही फिर दि...