पटना, मई 2 -- रेल पुलिस ने शनिवार को शराब उतारने के दौरान कार्रवाई करने पर ट्रेनों और एस्कॉर्ट पार्टी पर पत्थरबाजी करने वाले नौ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित चेन पुलिंग का विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी करते थे। उनकी पहचान सरोज प्रसाद, सोनू कुमार उर्फ बंटी, मिंटू कुमार, राज कुमार यादव, रंजन कुमार, राज कुमार उर्फ आशीष, मोनू कुमार, उत्तम कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई है। सभी भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सरोज प्रसाद गिरोह का सरगना है। सरगना सहित पांच शराब तस्करों के खिलाफ पहले से नवादा थाना, उत्पाद थाना, बक्सर थाना, रेल थाना आरा में कई मामले दर्ज हैं और वे जेल भी जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- चेनपुलिंग-रोड़ेबाजी कर ट्रेन से शराब तस्करी में सरगना सहित नौ गिरफ्तार रेल पुलिस को रेल थाना आरा के जगजीवन हॉल्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.