लखनऊ, मार्च 1 -- बिहार के सहरसा से घर से भागकर दिल्ली जा रही पांच किशोरियों को आरपीएफ ने ऐशबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। उनके परिजनों को सूचना दे दी है। पांचों एक ही गांव की हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। उनकी उम्र 14 से 16 वर्ष बताई जा रही है। ट्रेन नंबर 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस में छपरा-ऐशबाग के बीच ड्यूटी कर रहे टिकट परीक्षक आरएन मीना ने स्लीपर कोच एस-2 में पांच किशोरियों को अकेले यात्रा करते हुए पाया। उनके साथ कोई अभिभावक नहीं था। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने आरपीएफ कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। शनिवार की देर रात को ट्रेन जब ऐशबाग जंक्शन पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उन्हें ट्रेन से उतार लिया। आरपीएफ थाना प्रभारी देवेंद्र ...