लखनऊ, अप्रैल 5 -- ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। परेशान हाल यात्री अपनी नाराजगी रेलवे पर निकाल रहे हैं। देरी से चल रही ट्रेनों की जनरल और स्लीपर क्लास की बोगियों में क्षमता से अधिक उमड़ी भीड़ यात्रा कष्टकारी बना रही है। यात्रियों का कहना है कि भीड़ के कारण घुटन हो रही है, ऊपर से ट्रेन 14 से 13 घंटे की देरी से चल रही हैं। ऐसे में सफर कितनी कष्टकारी है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। गोरखपुर-पुणे के 14 घंटे की देरी पर नितिन असवानी ने नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि इसका अपडेट नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं। कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन पर सवार पप्पू ने 13 घंटे की देरी से चल रही ट्रेन पर कहा कि यह ट्रेन तो पुराने जमाने में चलने वाले डग्गमार वाहनों की याद दिला रही है। गोरखपुर से मुंबई जा रही ट्रेन के यात्री दानिश खान ने मौसम साफ होने के बाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.