ट्रेनें सात-सात घंटा तक लेट, यात्री परेशान
बरेली, अक्टूबर 1 -- बरेली। गोरखपुर, लखनऊ ,गाजियाबाद, गोंडा समेत तमाम रेलखंड में ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। गुरुवार को भी अप-डाउन की कई ट्रेनें एक घंटा से लेकर सात घंटे तक विलंब रहीं। यात्री पूरे दिन ट्रेनों के इंतजार में परेशान हुए। रेलवे के अनुसार, हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस 7.30 घंटा, जनसेवा 5.00 घंटा, अकाल तख्त चार 4.00 घंटा, देहरादून जाने वाली वन्देभारत 1.30 घंटा, चंडीगढ़ और लोहित एक्सप्रेस तीन-तीन घंटा से बरेली पहुंचीं। ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों की लेट लतीफ के चलते रात तक 129 टिकट यात्रियों ने कैंसिल कराये। यह भी पढ़ें- ट्रेनें सात- सात घंटा तक लेट, यात्री परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.