ट्रेनें लेट चलाने की रणनीति बना परीक्षार्थियों को भेजा
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल की रणनीति गुरुवार को कारगर दिखी। रेल प्रशासन ने कानपुर से कोलकाता को चलने वाली 04153 कोलकाता एक्सप्रेस को 17 मिनट तो 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू को एक घंटे विलंब से चलाया। इन ट्रेनों से कोई चार हजार परीक्षार्थी लखनऊ, प्रयागराज को गए। बाकी नियमित ट्रेनों से गए। तीन घंटे में ही परीक्षार्थियों का रेला खत्म हो गया। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी के निर्देशन में लखनऊ मेमू 12:20 के स्थान पर 13:20 बजे तो कानपुर-कोलकाता स्पेशल 13:00 के स्थान पर 13:17 बजे कानपुर से चलाई। दिन में 10 से 12 बजे सेंट्रल स्टेशन के 47 सेंटरों पर परीक्षा थी। ट्रेन से जाने वाले परीक्षार्थी 12:30 बजे से आना शुरू हुआ था। अनाउंसमेंट होने से परीक्षार्थी इनमें सवार होकर गए। इसके बाद बाड़मेर, नेताजी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.