लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। होली पर सोमवार को भी छुट्टी घोषित होते ही शनिवार से ही पूर्वांचल और पश्चिमांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा। प्लेटफार्म पर भीड़ रोकने के लिए चारबाग स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया बना दिया गया। दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार जाने वाली ट्रेनों की स्लीपर बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। लोग खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। थर्ड एसी की गैलरी में भी जनरल टिकट के यात्री भरे हुए हैं। लखनऊ से कानपुर, प्रयागराज, सीतापुर, गोंडा, बलिया, बनारस, मेरठ, गोरखपुर आदि शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में शनिवार से ही भीड़ उमड़ने लगी। अचानक उमड़ी भीड़ से केवल एक फेरे के लिए उतरेठिया, ट्रांसपोर्टनगर और आलमनगर होकर कटिहार की तरफ 28 फरवरी को जाने वाली ट्रेन में यात्री भर गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.