ट्रेनें फंसीं, फ्लाइट डायवर्ट, ठनका से 18 की मौत; बिहार में बेमौसम की बारिश ने कहर बरपाया
हिन्दुस्तान टीम, मई 30 -- Bihar Weather: बेमौसम बारिश और आंधी ने तीसरे दिन भी बिहार में कहर बरपाया। शुरू के दो दिन उत्तर और पूर्वी बिहार में भारी नुकसान हुआ। गुरुवार की देर रात से शुक्रवार की दोपहर तक अलग-अलग जिलों में आंधी-बारिश ने भारी क्षति पहुंचाई। वज्रपात से 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं आंधी के कारण दीवार गिरने और अन्य हुए हादसे में तीन की जान चली गई। आम-लीची और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण कई ट्रेनें जहां-तहां फंसी रहीं तो कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपदा प्रबंधन और कृषि विभाग को आंधी-बारिश से नुकसान के आकलन का निर्देश दिया है। इधर, जगह-जगह पेड़ गिरने और पोल-तार धराशायी होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। ट्रेन परिचालन पर भी असर पड़ा। 13 जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.