लखनऊ, मार्च 2 -- होली पर चल रही स्पेशल ट्रेनों के कारण ट्रैक पर बोझ पड़ने से यह घंटों की देरी से चल रही हैं। इन सबके बीच यात्रियों को त्योहार पर समय से घर पहुंचने की चिंता सता रही है। रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेनें चलाने के कारण ट्रैक पर बोझ अधिक हो गया है, जिसके कारण ही यह देरी हो रही है। वैशाली एक्सप्रेस से बिहार जा रहे आदर्श ने दो घंटे की देरी पर नाराजगी जताई। रेलवे से एक्स पर पूछा और कितनी देर करेंगे। साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही रक्सौल होली स्पेशल के यात्री अभय गुप्ता ने सवाल उठाया कि क्या त्योहार पर समय से घर पहुंच पाएंगे। तीन घंटे देरी से चल रही बाघ एक्सप्रेस में सफर कर रहे अवि ने ट्रेन के लगातार देर होने पर चिंता जताई। रेलवे के एक्स पर पोस्ट कर समय सुधारने का अनुरोध किया। कहा कि परिवार में समस्या है, समय से पहुंचना जरूरी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.