ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में 1 करोड़ का 'रिश्वत कांड', CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर रिश्वत का आरोप लगा है। आरोप है कि साइबर फ्रॉड के एक मामले को निपटाने के एवज में एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई और ली भी गई। अब यह यह मामला दिल्ली की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पहुंच गया है, जिसने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक से एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।कौन-कौन हैं आरोपी? शिकायत में नामजद आरोपी, ट्रेनी आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल, सहायक उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार राठौर और कांस्टेबल अंशुल शर्मा हैं। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने कोर्ट के समक्ष कथित लेन-देन से जुड़े डिजिटल सबूत पेश किए हैं, जिनमें वाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग शामिल हैं। इन सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.