बदायूं, नवम्बर 10 -- बिल्सी, संवाददाता। आंकाक्षा ब्लाक अंबियापुर की ग्राम पंचायत रिसौली में रविवार को ट्रेनिंग सेंटर से आए छह ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ट्रेनी आईएएस मुकुल गाबा, पूनम कसाना, नम्रता जेफ, वाविलपल्ली भार्गव, आयुष राहुल कोकाटे एवं निखिल शर्मा ने गांव में जेंडर गैप, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी जुटाई। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की स्थिति और जन जागरूकता पर भी चर्चा की। ट्रेनी अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत भवन और ग्राम सचिवालय का निरीक्षण करते हुए यहां श्रमदान किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव से गांव के विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.