बाराबंकी, जुलाई 19 -- जैदपुर। प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण के तहत 15 सदस्यीय ट्रेनी आईएएस अधिकारियों का दल रविवार को कस्बा जैदपुर के मोहल्ला वसीनगर स्थित अंसार हैंडलूम के कारखाने पहुंचा। यहां पर सभी ने हैंडलूम से कैसे कारीगर कपड़ा बनाते हैं उसकी जानकारी ली। कस्बा जैदपुर में रविवार को देहरादून लवासा के ट्रेनी आईएस के अधिकारियों की टीम अंसार हैण्डलूम के अध्यक्ष जफर अहमद के कारखाने पहुंच पारंपरिक हथकरघा उद्योग को करीब से देखा और बुनकरों से संवाद कर कपड़ा निर्माण की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने हथकरघे पर सूत तैयार करने, करघे पर कपड़ा बुनने, विभिन्न प्रकार के डिजाइन तैयार करने तथा कपड़ों पर आकर्षक प्रिंट और रंगबिरंगी डिजाइन की तकनीक को समझा। बुनकर जफर ने उन्हें बताया कि एक बेहतरीन कपड़ा तैयार करने में कई चरणो...