एटा, जून 11 -- बुधवार रात को गांव आसेपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कारसवार इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस के अलावा सीओ सदर, एएसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले में जानकारी ली। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। जिला मेरठ थाना मेडिकल कॉलेज के शिवालिक होमस अग्रसेन बिहार शास्त्रीनगर निवासी नवीन कुमार यादव (57) पुत्र राजेन्द्र सिंह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर थे और वर्तमान में पुलिस लाइद में तैनात थे। तीन दिन की ट्रेनिंग पर डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद गए थे। बुधवार रात को कोर्स पूरा कर अपनी निजी कार से एटा लौट रहे थे। रात करीब बारह बजे कासगंज रोड स्थित आसेपुर के पास पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत दुर्घटना का विवरण वहीं पर का...