गिरडीह, अप्रैल 3 -- बगोदर। मुख्यमंत्री सारथी योजना से जुड़कर महिलाएं एवं युवतियां हुनरमंद बनकर रोजगार से जुड़कर आत्म निर्भर बन सकेंगी। इसके लिए 18 से 35 उम्र के महिलाओं और युवतियों को बगोदर में ट्रेनिंग देकर हुनरमंद बनाया जाएगा। ट्रेनिंग से लेकर रहने व खाने -पीने की सारी व्यवस्थाएं यहां उपलब्ध है और वह भी बिल्कुल मुफ्त। बगोदर के सरिया रोड में मुख्यमंत्री सारथी योजना केंद्र में इसके लिए नामांकन शुरू हो गया। ट्रेनिंग के लिए सभी तरह की सामग्रियां उपलब्ध है। महिलाओं और युवतियों को यहां रहकर तीन महीने तक ट्रेनिंग लेनी होगी। बगोदर में संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना केंद्र में न सिर्फ बगोदर बल्कि झारखंड के किसी भी कोने की युवतियों और महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। सेंटर मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि ट्रेनिंग लेने के लिए यहां नामांकन शुरू हो गया...