हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड के वन और वन्यजीवों की सुरक्षा अब और अधिक पुख्ता होने जा रही है। लंबे समय से स्टाफ की कमी से जूझ रहे वन विभाग को 18 नए प्रशिक्षित रेंजर मिल गए हैं। ये सभी अधिकारी एक अप्रैल से विभिन्न वन प्रभागों में कार्यभार संभाल लेंगे। 18 में से 10 महिला रेंजर हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नवनियुक्त रेंजर महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित चंद्रपुर वन अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर लौटे हैं। उन्होंने 12 सितंबर 2025 से 17 मार्च 2026 तक छह माह का कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनकी तैनाती के संबंध में प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) रंजन कुमार मिश्र ने 18 मार्च को आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में विभाग में रेंजरों की भारी कमी है। कई अधिकारी एक से अधिक रेंजों का चार्ज संभाल रहे हैं। इससे फील्ड मॉनिटरिंग प्रभा...